फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कांग्रेस की जिला कमेटियों में 60 फीसदी पिछड़े व दलित... तो 20 फीसदी महिलाएं होंगी शामिल

Sat, 21 Jun 2025 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस की 133 जिला व शहर कार्यकारिणियों में जातीय संतुलन पर फोकस किया जा रहा है। इस बार 60 फीसदी पद दलित-पिछड़ों को और 20 फीसदी महिलाओं को दिए जाएंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी खुद कमेटियों में संतुलन की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जल्द ही अपनी 133 जिला और शहर कार्यकारिणियों की घोषणा करने जा रही है। संगठन में इस बार 60 फीसदी हिस्सेदारी पिछड़े व दलित वर्ग को और 20 फीसदी  महिलाओं को दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत यह संतुलन तैयार किया गया है। वार रूम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला व शहर कमेटी में संशोधन कराया। हर जिला व शहर अध्यक्ष से कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई। जहां नियमों को दरकिनार करके कमेटियां तैयार की गई थीं, उसे सुधारा गया। संबंधित जिला व शहर अध्यक्ष को ताकीद किया गया कि पार्टी के निर्देश की अवहेलना न की जाए।

ये भी पढ़े- Yoga Day 2025: योग के मंत्र से गूंजे वृद्धाश्रम और सर्वोदय विद्यालय, प्रशिक्षकों ने बताई जीवन में इसकी महत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: 16 जिलों में होगी 144 औद्योगिक प्लॉटों की मेगा ई-नीलामी, जानें आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रिया


यह भी निर्देश दिया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हर जिला व शहर कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन की पड़ताल करेंगे। ऐसे में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सभी जिला व शहर कार्यकारिणी को स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें