फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी समेत 6 प्रमुख भाजपा नेताओं को सीबीआई कोर्ट ने किया तलब

Fri, 26 May 2017 05:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमिया और साध्वी ऋतंभरा को तलब किया है। कोर्ट के आदेशों के अनुसार इन सभी पर आरोपों में संशोधन किए जाने हैं और षड्यंत्र में भूमिका के आरोप तय होने हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत में आरोप तय नहीं किए जा सके। मामले में रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपालदास, बैकुंठ लाल शर्मा, धर्मदास, चंपत राय बंसल और सतीश प्रधान को हाजिर होना था, लेकिन केवल सतीश प्रधान ही उपस्थित हुए।

अन्य पांच आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अगली सुनवाई 30 मई को रखी गई है। उस दिन इन छहों पर आरोप तय होंगे। उस दिन सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें