फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान श्री चित्रगुप्त को चढ़ाया 56 भोग

Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
झूलेलाल पार्क स्थित चित्रगुप्त धाम में बृहस्पतिवार को हुए सामूहिक कलम दवात व शस्त्र पूजन कार्यक
विज्ञापन
लखनऊ। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष की भांति भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका में बृहस्पतिवार को सामूहिक कलम दवात व शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें कायस्थ समाज ने शस्त्र पूजन किया। अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्तजी को 56 भोग चढ़ाकर मानव कल्याण की प्रार्थना की। इसके अलावा भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर आदि गंगा मां गोमती की भव्य आरती हुई। समापन पर प्रसाद के रूप में कलम वितरित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर कायस्थ समाज में पूजन कर अपनी लेखनी बंद कर देने की परंपरा है। ऐसे में यम द्वितीया पर भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की जाती है। उनका विशेष शृंगार कर कलम-दवात के साथ शस्त्र का पूजन किया गया। चित्रगुप्त कथा सुनाई गई। इसके बाद फिर से लिखना-पढ़ना प्रारंभ किया। फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव राजा, संयोजक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री मनोज डींगर, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी, संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें