दुखदुरिया कार्यक्रम में पूजन करतीं महिलाएं।
गोसाईंगंज। कस्बे में बृहस्पतिवार को अंगियार समाज की ओर से दुखदुरिया (दुरदुरिया) कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, कटेहरी आदि क्षेत्रों से पहुंचीं 551 सुहागिन महिलाओं ने अवसानी माता का पूजन अर्चन किया। समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं का संगम, समाज के सुख-दुख में भागीदारी व समाज को एक सूत्र में पिरोने का है।
संरक्षक गोपीनाथ अंगियार ने मातृशक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जब पुरुष व माताएं मिलकर कोई कार्य करते है तो निश्चित रूप से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दौरान समाज की दो महिला सभासद मीना गुप्ता व मीनू गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राधेश्याम, उदयभान, डाॅ. प्रेमप्रकाश, कमलकृष्ण, रामजी, शैलेंद्र, राजेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।