फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: विद्यार्थी इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन, छह जून से खुलेगा

Thu, 04 Jun 2026 09:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Board Exam: बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे, जबकि कम्पार्टमेंट परीक्षा के तहत दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा दे सकेंगे
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की है। इस व्यवस्था के अंतर्गत पात्र परीक्षार्थी 6 जून से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे, जबकि कम्पार्टमेंट परीक्षा के तहत दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक वर्ग के ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो किसी एक विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण हैं, और इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये तय किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार चालान के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी प्रति तथा शुल्क जमा करने के चालान की मूल प्रति डाउनलोड करनी होगी, जिसे अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विषयों में लिखित, प्रायोगिक या प्रोजेक्ट कार्य शामिल हैं, उनके लिए निर्धारित नियमों के अनुसार ही परीक्षा आयोजित होगी। यदि कोई परीक्षार्थी किसी विषय के केवल एक भाग में अनुत्तीर्ण है, तो उसे उसी भाग की परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। इन सभी लिखित, प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाओं की तिथियां यूपी बोर्ड द्वारा अलग से घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें