फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 55 फीसदी लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सीएम योगी बोले- और तेज करें टीकाकरण

Sun, 26 Sep 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों से संपर्क करें और उन्हें दूसरी डोज लगाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ डोज लगाने वाला पहला राज्य है। 55 फीसदी से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों से संपर्क-संवाद बनाते हुए टीकाकरण किया जाए। वैक्सीन उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में अफसरों को दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 32 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 24 घंटे में हुई 2 लाख 17 हजार 730 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 08 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 176 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।
विज्ञापन


एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 77 लाख 98 हजार 860 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 706 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

विज्ञापन

प्रदेश में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा व आगरा  के साथ-साथ सभी जिलों में डेगूं की स्थिति नियंत्रण में है। नए मरीजों की संख्या कम हो रही है। वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएं। बुखार/दस्त/डायरिया आदि की दवाइयां वितरित की जाएं। सर्विलांस को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार इसमें और बढ़ोतरी की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई कृषि फसलों की क्षति का आंकलन कराया जाए। जिस भी किसान की फसल का नुकसान हुआ हो, नियमानुसार उसकी क्षतिपूर्ति कराई जाए। राजस्व व कृषि विभाग परस्पर समन्वय के साथ शीर्ष प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को पूर्ण करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें