फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 46 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। दिन में आसमान से तेज धूप के बीच आग बरस रही है। असिंचित इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। ताल व पोखरे भी सूख गए हैं। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का आलम यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे है। अस्पतालों में गर्मी जनित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उल्टी-दस्त, पेटदर्द, वायरल बुखार व खसरे का प्रकोप बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

गर्मी का आलम यह है कि हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के असिंचित इलाकों में पेयजल के लिए हैंडपंप या तो सूखने लगे है या फिर उनमें पानी बहुत कम हो गया है। गांवों में ताल व पोखरे भी सूख गए हैं। इनमें धूल उड़ने लगी है। ताल-पोखरों के सूखने से पशु-पक्षियों को भी पानी की कमी सताने लगी है। प्रशासन अभी गर्मी के प्रभाव से बचाने का कोई प्रयास करता नहीं दिख रहा है। आगामी दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों के तालाबों को भरवाने का निर्देश संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को दिया गया है। गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें