फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के घर आया किशोर की सई नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव में नाना के यहां गर्मी की छुट्टी में घूमने आए किशोर की सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी रामसिंह की पुत्री किरन सिंह अपने पति मनोज सिंह के साथ लखनऊ के अशोक बिहार कॉलोनी पारा थाना मोहल्ले में रहती है। एक सप्ताह पूर्व किरन अपने बेटे सागर सिंह उर्फ अंकित (15) के साथ अपने मायके बैरमपुर आई थी। मंगलवार को दोपहर सागर गांव में प्रतिदिन की भांति साइकिल लेकर घूमने निकल गया था। देर शाम तक जब सागर घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने भी किशोर की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सागर हाईस्कूल का छात्र था।
बुधवार को परिवारीजन किशोर की तलाश में निकले तो बैरमपुर स्थित हनुमान घाट के पास सई नदी तट पर सागर उर्फ अंकित के कपड़े परिवारीजनों को दिखाई दिए। इसके बाद आसपास के गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश कराई गई। करीब एक घंटे बाद नदी में कुंड में लगभग बीस फिट अंदर किशोर का शव फंसा मिला। गोताखोरों ने किशोर का शव बाहर निकाला। वहीं, सागर का शव नदी से बाहर आते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि किशोर के नदी में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें