फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। क्षेत्र में लोगों से ठगी के मामले में आरोपी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगी के 89 हजार 950 रुपये व बाइक भी बरामद हुई है। बरामद नगदी और बाइक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सभाराज ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी रिसिया सुरेंद्र कुमार यादव ने विशेश्वरगंज प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद के साथ क्षेत्र में घेराबंदी की।


पुलिस टीम जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर चंदामऊ तिराहा के निकट वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक बाइक सवार पहुंचा। रोकने पर उसने भागने की कोशिश की लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन



इस पर पुलिस टीम ने एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका सहयोगी अंधेरे में फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान पवन कुमार सिंह निवासी अमानसिंह पुरवा मुंडेरवा ठकुराईन पयागपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बाइक संख्या यूपी 40एए 5046 मिली है।


जबकि फरार युवक की शिनाख्त पंकज सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पवन के पास से देशी तमंचा 12 बोर व कारतूस व क्षेत्र के लोगों से ठगी के रूप में एकत्रित 89950 रुपये मिले हैं। बरामद नगदी और बाइक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें