फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मेडिकल कॉलेजों में 513 पदों पर होंगी नियुक्तियां

Sun, 13 Jul 2014 09:56 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आगरा, इलाहाबाद, मेरठ व कानपुर मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों व नर्सों के 513 पद सृजित कर दिए हैं।
विज्ञापन


इनमें शैक्षिक संवर्ग के 147 व स्टाफ नर्स के 366 पद शामिल हैं। सरकार ने इन पदों पर संविदा पर नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन पदों पर नियमित भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भी सूचना भेजी जा रही है।

प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या काफी कम है। इसको लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया कई बार आपत्ति जता चुकी है। इसे देखते हुए अब सरकार सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

कहां-कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां

सरकार ने कुछ समय पहले ही आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी व बांदा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक व गैर शैक्षिक पद मंजूर किए थे। इसी कड़ी में चार और मेडिकल कॉलेजों में पद स्वीकृत किए गए हैं।  

आगरा मेडिकल कॉलेज में 10 पद शैक्षिक व 24 पद सीनियर रेजीडेंट के स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सामान्य मेडिसिन, बायोकेमिस्ट्री, ईएनटी, दंत रोग, वाह्य रोग, सामान्य सर्जरी आदि विभाग में प्रवक्ता से लेकर प्रोफेसर तक के पद शामिल हैं।

इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 54 पद व स्टाफ नर्स के 183 पद स्वीकृत किए गए हैं। यहां भी एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सामान्य सर्जरी, हड्डी रोग, त्वचा व चेस्ट विभाग के पद स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

संविदा में किसे कितना मिलेगा वेतन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीएस भुल्लर की ओर से जारी आदेश में मेरठ मेडिकल कॉलेज में 55 चिकित्सा शिक्षकों व 183 स्टाफ नर्स के पद स्वीकृत हुए हैं। वहीं, कानपुर मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी सेंटर के लिए चार सीनियर रेजीडेंट के पद सृजित किए गए हैं।

अगर बात वेतन की करें तो लेक्चरर-40,000 रुपये मिलेंगे वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर-45,000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर-60,000 रुपये और प्रोफेसर-70,000 रुपये मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें