फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे कैमरों की निगरानी में रहेंगे 51 प्रमुख स्थल, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 14 Apr 2021 01:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अधिक संक्रमण वाले छह क्षेत्रों में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में नगर निगम की मोहल्ला निगरानी समिति लगातार निगरानी कर रही है। बड़े कंटेनमेंट जोन की 24 घंटे निगरानी के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन चिह्नित 51 स्थलों पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर के छह बड़े कंटेनमेंट जोन और 51 प्रमुख स्थलों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे की जाएगी। इनके जरिये कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि शहर में अब तक करीब 11 हजार स्थलों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनमें आवाजाही रोकने के लिए बैरिकैडिंग व सीलिंग की गई है।

वहीं, अधिक संक्रमण वाले छह क्षेत्रों में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में नगर निगम की मोहल्ला निगरानी समिति लगातार निगरानी कर रही है। बड़े कंटेनमेंट जोन की 24 घंटे निगरानी के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन चिह्नित 51 स्थलों पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी लाइव फीड स्मार्ट सिटी स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम में मिलेगी। इन कैमरों की मदद से प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें