फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पांच हजार पार मरीजों का आंकड़ा, 18 की मौत

Wed, 14 Apr 2021 01:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मंगलवार को न सिर्फ सोमवार से ज्यादा केस मिले, बल्कि यह अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच हजार के पार पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को 3,892, रविवार को 4,444, शनिवार को 4,059 और शुक्रवार को 2,934 मामले मिले थे।
विज्ञापन
Covid pateint figure crossed five thousand, 18 died
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए रिकॉर्ड के साथ मंगलवार को राजधानी में कोरोना के 5,382 मामले सामने आए। इसके साथ ही 18 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में लखनऊ में पहली बार इतने ज्यादा मामले मिले हैं। वहीं, संक्रमण के मामलों में तेजी की वजह से सक्रिय केसों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यह बढ़कर 27,385 पहुंच गई। इस बीच 1086 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को न सिर्फ सोमवार से ज्यादा केस मिले, बल्कि यह अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच हजार के पार पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को 3,892, रविवार को 4,444, शनिवार को 4,059 और शुक्रवार को 2,934 मामले मिले थे। संक्रमण के बढ़ते ग्राफ से मरीजों का बुरा हाल है। हालत यह है कि इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं।

लविवि: एक कर्मचारी का निधन, दो शिक्षक संक्रमित
लविवि के समाज कार्य विभाग में ड्राइवर इस्तियाक अहमद की पैरालिसिस अटैक व कोरोना के चलते मंगलवार को मौत हो गई। वह विवि परिसर में ही रहता था। इससे पहले भी विवि के एक कर्मचारी व दो शिक्षकों का संक्रमण से निधन हो चुका है। वहीं, राजनीति विज्ञान व भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक विवि के दो दर्जन से अधिक शिक्षक पॉजिटिव हो चुके हैं। मंगलवार को कुलपति कैंप कार्यालय में लगे शिविर में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय समेत 30 शिक्षकों व कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर विवि की डिस्पेंसरी में शिक्षक-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कुल मौतों में 12 फीसदी सिर्फ इस माह
संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी राजधानी में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल अप्रैल से कोविड से मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। पिछले एक साल में लखनऊ में कुल 1371 मौतें हुई हैं। इसके 12 फीसदी के करीब अकेले इस माह के इन 13 दिन में ही हुई हैं। एक अप्रैल से अब तक लखनऊ में कुल 161 मौत हुई हैं। कुल मौतों का यह 11.74 फीसदी है।

कंट्रोल रूम से भी नहीं मिल रही मदद
राजधानी में अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। लोग हेल्पलाइन का नंबर मिला रहे हैं तो वहां भी फोन नहीं उठ रहा है। कोविड कंट्रोल सेंटर के नंबर पर कॉल करने पर पहले तो नंबर वेटिंग बताता है। जब वेटिंग नंबर खत्म होने वाला होता है तभी फोन कट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें