फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकबर नगर के 5 हजार मतदाता दूसरे बूथ पर किए गए शिफ्ट...बीएलओ से संपर्क कर भरें एसआईआर फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अकबरनगर की अवैध बस्ती जमींदोज होने के बाद वहां रहने वाले परिवारों को विस्थापित किया जा चुका है। यहां के पांच हजार मतदाताओं के नाम पास के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल महानगर बूथ पर शिफ्ट किए गए हैं। इनके लिए एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है। तभी मतदाता सूची में उनका नाम आएगा। इसके लिए मतदाताओं को बूथ के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म लेना होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के मुताबिक जिन मतदाताओं ने अकबरनगर से शिफ्ट होने के बाद नए पते पर मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है, उन्हें संबंधित बीएलओ खुद संपर्क कर एसआईआर फॉर्म भरवाकर जमा करेंगे। जिन्होंने नए पते पर वोटर कार्ड नहीं बनवाया है उन्हें जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल महानगर बूथ के ही बीएलओ से संपर्क करना होगा।

एसआईआर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया के बाद नौ दिसंबर को पहली अपडेट मतदाता सूची जारी होगी। शिफ्ट हुए वे मतदाता जिन्होंने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल महानगर बूथ से एसआईआर फॉर्म भरा होगा, उन्हें फॉर्म नंबर 8 भरकर जमा करना होगा। इससे उनका नाम वर्तमान पते की वोटर लिस्ट में जोड़ा जा सकेगा ।
विज्ञापन




...तो अपडेट सूची में नहीं होगा नाम

अकबरनगर से शिफ्ट वे लोग जिन्होंने वर्तमान पते की मतदाता सूची में नाम नहीं शिफ्ट कराया है और न ही जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल महानगर बूथ के बीएलओ से एसआईआर फॉर्म भरा तो अपडेट मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होगा। हालांकि, वे पहली सूची प्रकाशित होने के बाद वर्तमान पते से आवेदन कर नए सिरे से वोटर आईडी कार्ड बनवा सकेंगे।



इन बीएलओ से करें संपर्क..

निर्मल कुमार मिश्रा: 8840733793

रुकमनी देवी: 9792044318

रिंकी चौरसिया: 9450119987

सुरेंद्र कुमार: 8948095679





कुछ बीएलओ का काम बेहतर, कई लापरवाह

अकबरनगर से विस्थापित मतदाताओं में तमाम लोग एसआईआर फॉर्म भरने की जद्दोजहद में लगे हैं। वे चिनहट विकास खंड पहुंच रहे हैं। जिन चार बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें से दो लापरवाही बरत रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएलओ रुकमनी देवी और रिंकी चौरसिया एसआईआर फॉर्म भरवाने में जुटी रहीं। बसंतकुज निवासी गौसिया खातून और नायला खातून ने बताया कि दो दिन से चिनहट विकास खंड कार्यालय और अकबरनगर स्थित विद्यालय के चक्कर लगा रहीं हैं, लेकिन बीएलओ नहीं मिल रहे। यही परेशानी मो. यूसुफ, जुबैदा खातून, मो. इसरार, मो. शान ने बयां की। इन सभी से फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी बीएलओ निर्मल कुमार और सुरेंद्र कुमार की थी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी नहीं निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें