फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 लोगों की अंधेरे में कटी रात, हंगामा

Thu, 17 Apr 2014 08:01 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र  के 5000 लोगों की मंगलवार की रात अंधेरे में यानी बिना बिजली के कटी। ऐसे लोग रात दो बजे तक बिजली आने की राह देखते रहे।
विज्ञापन


बिजली आने की आस टूटी तो लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। यह गुल बिजली दस घंटे के बाद पटरी पर लौटी। लोगों को बिजली के चलते पानी संकट से भी रूबरू होना पड़ा।

कर्मियों की माने तो डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र से ब्रांच सीतापुर रोड के  इलाकों को जाने वाले 11 केवी डालीगंज फीडर को मंगलवार रात 12:55 बजे टेलीफोन लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के कर्मियों ने काट दिया।
विज्ञापन


इसके कारण जेलर कंपाउंड, मछली मंडी, लकड़मंडी, बब्बू वाली गली, मौसमगंज, पन्ना लाल रोड, सब्जी मंडी, मुंशीगंज, कलट्टरगंज आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

जबकि उपभोक्ताओं का दावा कि  बिजली आपूर्ति रात 11:30 बजे बंद हुई है। इससे नाराज लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। पहले कर्मियों ने रात को ही बिजली चालू करने का आश्वासन देता रहा, बाद में उसने हाथ खड़े कर लिए।

इससे नाराज होकर लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। बुधवार तड़के पांच बजे कटे केबल को जोड़ने की बारी आई तो उपकेंद्र पर केबल बक्सा ही नहीं था। कर्मियों ने एक्सईएन बृजेश कुमार को अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के एक्सईएन से केबल बक्सा उधार मांगा तो हर किसी ने इन्कार किया। इसके बाद दूसरे सर्किल से केबल बक्से को उधार मंगाकर केबल को जोड़ा गया। इससे सुबह 11 बजे बिजली चालू हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें