फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में 5000 परिवारों का आठ घंटे बिजली-पानी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को गोमतीनगर विस्तार के करीब 5,000 परिवार (25 हजार आबादी) को आठ घंटे से ज्यादा बिजली और पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। संकट की शुरुआत सुबह 7 से 9 बजे तक 220 केवीए मलेशियामऊ उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के चलते हुई। लेकिन, काम पूरा होने के तुरंत बाद सुबह 9:30 बजे उपकेंद्र की लाइन में स्पार्किंग (फ्लैशओवर) से फॉल्ट हो गया। इससे पूरे इलाके की बिजली अपराह्न 3:30 बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इधर, सार्वजनिक अवकाश के दिन बिजली गुल होने से उपभोक्ता उपकेंद्र तक पहुंचकर विरोध जताने आए, हालांकि, बिना हंगामा किए लौट गए।
विज्ञापन

गंगा, यमुना, शिप्रा अपार्टमेंट की बिजली 12 घंटे तक ठप

वहीं, एलडीए के तीन प्रमुख अपार्टमेंट गंगा, यमुना और शिप्रा की बिजली भी 12 घंटे तक फॉल्ट के कारण गुल रही। एसडीओ मनीष कुमार यादव के मुताबिक गंगा व यमुना अपार्टमेंट में मीटर पर पानी गिरने से आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे बिजली चालू हुई, लेकिन लिफ्ट और ट्यूबवेल बंद रहने से पानी व आवागमन की समस्या देर रात तक जारी रही। वहीं, शिप्रा अपार्टमेंट में करंट ट्रांसफार्मर फटने से बिजली बंद हुई। शाम 7 बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस तरह गंगा में 300, यमुना में 191 और शिप्रा में 200 से अधिक परिवार 12 घंटे तक परेशान रहे।
Iफ्लैशओवर से उपकरणों पर कार्बन जम गया था। साफ-सफाई और हीटर लगाकर नमी हटाने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरा कार्य मेरी निगरानी में कराया गया।I

Iसुशील गर्ग, मुख्य अभियंता, गोमतीनगर जोनI
अमीनाबाद में साढ़े तीन घंटे बिजली गुल
अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत भूमिगत केबल में पूर्वाह्न 11:45 बजे फॉल्ट से श्रीराम रोड और आसपास के व्यापारी व परिवार बिजली को तरस गए। दोपहर 3:15 बजे फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी रही कटौती
गोलागंज, हैदर मिर्जा रोड : शाम 6:30 से रात 8:45 बजे तक

कपूरथला, अलीगंज : सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
आईआईएम रोड, घैला, रोशनाबाद : शाम 4 से 6 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें