फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 500 परिवारों की कटी बिजली, भीड़ ने उपकेंद्र पर बोला धावा

विज्ञापन
लौलााई उपकेंद्र पर हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी में 15 दिन से 100-100 रुपये के बकाये (मानइस बैलेंस) पर अपने आप बिजली कटने से गुस्साए 500 परिवारों ने शनिवार सुबह 11:30 बजे उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए प्रीपेड मीटर बदलने की मांग की। सड़क पर पुरुष, बच्चों और महिलाओं की भीड़ को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी इतना डर गए कि उपकेंद्र के गेट का ताला अंदर से बंद कर लिया। एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एसडीओ के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि कांशीराम कॉलोनी में रोजाना कमाने-खाने वाले रहते हैं। 270 वर्गफीट के 2800 फ्लैटों के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया है। ज्यादातर परिवार हर महीने बिल जमा करते हैं, लेकिन जबसे प्रीपेड सिस्टम चालू हुआ है तबसे 100 रुपये के बकाये पर भी बिजली अपने आप कट जा रही है। इतना ही नहीं बिल जमा करने पर बिजली चालू होने में भी पांच से सात घंटे लग जाते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ राजीव रंजन और संतोष कुमार मौर्या को ज्ञापन सौंपा। दोनों ने लोगों को बताया कि प्रीपेड मीटर में रोजाना 50 से लेकर 500 रुपये तक रिचार्ज किया जा सकता है। इसमें दिक्कत आए तो शिकायत करें। एसडीओ ने प्रदर्शनकारियों की प्रीपेड मीटर बदलने की मांग शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन




मीटर बदलें या बकाये की सीमा पांच हजार करें

ज्ञापन में मांग की गई कि या तो प्रीपेड मीटर बदले जाएं या बकाये बिल की न्यू्नतम रकम पांच हजार रुपये की जाए। इससे कम राशि होने पर बिजली न कटे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि हफ्ते भर में दोनों में से एक भी मांग पूरी नहीं हुई तो लौलाई उपकेंद्र से लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय तक घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन

प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस होते ही अपने आप बिजली कट जाती है। ऐसा न हो, इसके लिए एसडीओ ने उपकेंद्र पर ही प्रदर्शनकारियों को जागरूक किया।

- सुशील गर्ग, मुख्य अभियंता, गोमतीनगर जोन

लौलााई उपकेंद्र पर हंगामा करते लोग।

लौलााई उपकेंद्र पर हंगामा करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें