फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में भेदभाव करने वाले खराब कर रहे माहौल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 24 Dec 2019 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल, सीएम और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोला है। कहा, भेदभाव का आरोप लगाने से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को अपने और पूर्वजों के कृत्यों को भी देखना चाहिए। गरीबों के हिस्से का पैसा हड़पने वाले इन लोगों को जनता ने उनके कर्मों की सजा दी है।

विज्ञापन


सत्ता से बेदखल होने के बाद अब वे भेदभाव का प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे हैं। विकास में भेदभाव करने वाले अब माहौल भी खराब कर रहे हैं। योगी ने कहा कि उनकी सरकार विकास सबका करेगी, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेगी।

वे सोमवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री आवास योजना के 500 लाभार्थियों के चाबी वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर सरकार ने बिना किसी भेदभाव के मात्र ढाई वर्ष में पीएम आवास योजना में 30 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


जो लोग भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं उन्हीं के पापों से चार करोड़ गरीब परिवारों को वर्षों तक आवास से वंचित रहना पड़ा। उनके राज में गरीबों के हिस्से का पैसा हड़प लिया जाता था। जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया तो वे भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं और देश में जगह-जगह माहौल खराब करने के लिए प्रपंच रच रहे हैं।

सामाजिक आर्थिक गणना के सर्वे पर उठाए सवाल

सीएम योगी एवं पूर्व राज्यपाल रामनाईक - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि वास्तव में जनता के हित में कौन काम कर रहा है। पिछली सरकारों के समय केंद्र सरकार की योजनाओं में यूपी बहुत पीछे रहता था, लेकिन अब ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं में यूपी न सिर्फ अव्वल है, बल्कि इस वर्ष यूपी को 19 पुरस्कार भी मिले हैं।

समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लोगो का अनावरण और ग्राम्य विकास विभाग के कॉल सेंटर का शुभारंभ किया।

सीएम ने कहा कि 2011-12 में सामाजिक आर्थिक गणना के समय केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी। उस समय ऐसा सर्वे किया गया जिससे 50 हजार से अधिक पात्र परिवार सर्वे से छूट गए। उन्हें प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल कर आवास दिया है।

मुख्यमंत्री आवास योजना में वंचित, शोषित वर्ग को आवास दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 630 करोड़ से अधिक का बजट देकर 50,740 परिवारों को आवास दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर योजना में कुष्ठ रोगियों को भी शामिल किया गया और उनकी पेंशन भी बढ़ाकर 2500 रुपये महीने किया गया।
 

पिछली सरकारों में गरीबी तो नहीं दूर हुई, लेकिन गरीब दूर हो गया : आनंदी बेन

सीएम योगी, पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
अगले वर्ष 39 पुरस्कार लेकर आएंगे: मोती सिंह
ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि इस वर्ष विभाग को 19 पुरस्कार मिले हैं, अगले वर्ष विभाग 39 पुरस्कार हासिल करेगा। कहा, गांवों को इस तरह विकसित किया जाएगा जिसेस पलायन की समस्या बंद हो।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मात्र ढाई वर्ष में प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध क राकर उनका सपना साकार किया है। पिछली सरकारों के समय सिर्फ गरीबी दूर करने की बात होती थी।

गरीबी तो दूर नहीं हुई, लेकिन गरीब दूर हो गया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी यूपी के विकास और खुशहाली का मंत्र लेकर काम कर रहे हैं। पहले वरिष्ठ नेता कहते थे कि हम दस रुपये भेजते हैं, लेकिन नीचे तक एक रुपया ही पहुंचता है। लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन तक उपलब्ध करा दिया। यूपी में अफसरों ने अच्छा काम किया तो सरकार को पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की सुविधाएं बढ़ाए सरकारः नाईक

सीएम योगी, पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने समारोह में आए लोगों से बच्चों को पढ़ाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश ही एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं।

कुष्ठ रोगियों की सुविधाएं बढ़ाए सरकारः नाईक पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश सरकार को कुष्ठ रोगियों की सुविधाएं बढ़ाने का सुझाव दिया है। नाईक ने बिहार, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में कुष्ठ रोगियों को मिल रही सुविधाओं का जिक्र करते हुए यूपी में भी उन्हें लागू करने का सुझाव दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें