फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज की 50 बसें कराएंगी स्नान

Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ मेले में लोगों का पहुंचना सुगम होगा। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को गंगा घाटों तक पहुंचाने के लिए 50 बसें लगाई है। शहर के साथ ही हलोर, तिलोई, बछरावां से बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


डलमऊ स्थित गंगाघाट से करीब चार किलोमीटर पहले सराय दिलावरपुर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। 14 से 16 नवंबर तक डलमऊ मार्ग पर विशेष बसों का संचालन होगा। बसों के सफल संचालन के लिए डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में सबसे ऐतिहासिक मेला लगता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है। सबसे अधिक लोग भी गंगा में डुबकी लगाने के लिए डलमऊ के घाटों पर ही पहुंचते हैं। जिले के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर आदि जिलों के लोग भी यहां डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


गंगा स्नान के लिए इस बार परिवहन निगम ने 50 बसें लगाई हैं। इसके अलावा 10 बसों को रिजर्व में रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसों के संचालन की कार्ययोजना है। सेहंगो-बछरावां-रायबरेली होते ही बस डलमऊ पहुंचेगी। तिलोई से चलने वाली बसें भी कई कस्बों से होते हुए डलमऊ पहुंचेगी।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से भी कई बसों लगाई गई हैं। सभी बसें डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन तक पहुंचेंगी। यहां से गंगा स्नान के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया भी जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ मेले के लिए 50 बसें लगाई गई हैं। 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया है। लोगों को गंगा स्नान में इस बार परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें