फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 50 और आए कोरोना वायरस की चपेट में, इन इलाकों में भी मिले मरीज

Sat, 04 Jul 2020 10:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी समेत 50 लोग संक्रमित निकले। इनमें केजीएमयू के दो डॉक्टरों, एक डेंटल हाइजीनिस्ट के अलावा पुलिस लाइन के सात सिपाही भी हैं। दो दिन पहले पुलिस लाइन के एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


वह डिप्टी एसपी की सुरक्षा में तैनात था। इसके बाद 25 लोगों की जांच कराई गई थी, जिनमें सात शुक्रवार को पॉजिटिव आए। गोमती नगर के विशाल खंड निवासी परिवार के 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक सदस्य की रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उसका दिल्ली से लौटा दोस्त भी पॉजिटिव था। 

इन इलाके में भी मिले मरीज: अर्जुनगंज के दो, इंदिरानगर के तीन, कृष्णानगर में एक, जानकीपुरम में दो, तेलीबाग में एक, एल्डिको कॉलोनी में एक, गौतमपल्ली में एक, नरही में एक,  बालागंज में एक, जियामऊ में दो, लालबाग में एक, सीतापुर रोड कॉलोनी में एक, शक्तिनगर में एक, हैदरगंज में एक, तालकटोरा, अलीगंज, आलमबाग में एक-एक मरीज मिला। वहीं, शुक्रवार को अस्पतालों से 22 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केजीएमयू के छह डॉक्टर होम क्वारंटीन

केजीएमयू के पलमोनरी मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट को भर्ती करने के साथ 19 अन्य की जांच कराई गई है। पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग में रेजिडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर छह डॉक्टर और 14 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन को कहा गया है। संक्रमित निकले डेंटल हाइजीनिस्ट को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह दवा खाकर ड्यूटी करता रहा। बताया जाता है कि कर्मचारी ने दंत संकाय के नए भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया था। 

सिविल में 24 घंटे में मिले दो मरीज
सिविल अस्पताल में 24 घटे में दो मरीज मिले। भाजपा नेता की मां आईसीयू व एक मरीज न्यू प्राइवेट वार्ड में है। दोनों यूनिट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें