फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: विमान के शौचालय में मिला 50.80 लाख का सोना, शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट में छिपाया गया था

Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शारजाह से लखनऊ पहुंची एक फ्लाइट में 50 लाख रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ है। ये किसका है अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सोने की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के शौचालय से कस्टम विभाग की टीम ने 50.80 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। सोना कौन लाया इसका पता अभी नहीं चल सका है।

विज्ञापन


तस्कर की तलाश की जा रही है। शारजाह से रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-1412 पहुंची। यात्रियों के उतर जाने के बाद विमान की रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान शौचालय में एक पैकेट मिला। पैकेट को टेप से चिपकाया गया था।

टीम ने उस पैकेट को निकाला तो उसमें सोना पेस्ट के रूप में भरा हुआ था। कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि शौचालय से मिले गोल्ड का पैकेट 977 ग्राम का है, जिसकी कीमत 50,80,400 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें