फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौसेना के संग्रहालय के लिए पांच करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना स्टेडियम के पास आठ एकड़ में बनाए जा रहे नौसेना के शौर्य संग्रहालय के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास को दिखाने वाले देश के इस पहले स्थायी संग्रहालय को पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के संयुक्त प्रयास से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को निमार्णाधीन संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिकता पर इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यह संग्रहालय नौजवानों में देश प्रेम की भावना को जागृत करेगा। अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, निदेशक पर्यटन ईशा प्रिया, पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह, एमडी यूपीपीसीएल एसके सिंह तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें