फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह रूटों पर 48 पूजा स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, शकूरबस्ती, वाराणसी, अयोध्या आदि छह प्रमुख रूटों पर यात्रियों को लोड है। ऐसे में 48 पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाकर उन्हें राहत दी जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि दीपावली व छठ पर्वों को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चारबाग सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त एम-यूटीएस की व्यवस्था, आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, फेसिलिटेटरों का इंतजाम किया गया है। डिस्प्ले बोर्ड, एनाउंसमेंट व पूछताछ कार्यालयों से जानकारी मिल रही है। भीड़भाड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं। चारबाग व वाराणसी में पांच हजार वर्गफीट पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। इस दौरान सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी भी उपस्थित रहे।
स्टेशन पर मिलेंगे डॉक्टर, करेंगे इलाज
चारबाग सहित प्रमुख स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स के साथ चिकित्सकों की सुविधा भी रहेगी। पेयजल, स्वच्छता, खानपान, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मॉनीटरिंग के लिए वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों व स्टाफ की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें