अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 48 फीसदी काम पूरा हो गया है। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माण एजेंसियों को 50 फीसदी काम 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने, निर्माण कार्य तेजी से कराने और बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत करने को कहा।
अवस्थी ने लोकभवन में एक्सप्रेस-वे की निर्माण एजेंसियों, यूपीडा अधिकारियों व प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए संबद्ध एजेंसी राइट्स के प्रतिनिधियों के साथ निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी पुलों का निर्माण कार्य पूरा करें। उन्होंने भूमि विवाद, धार्मिक स्थलों के पुनर्व्यवस्थापन व अन्य बाधाओं को खत्म कराने के भी निर्देश दिए।