फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकुंज में 4512 प्रधानमंत्री आवास बनाएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतकुंज में 4512 प्रधानमंत्री आवास बनाएगा एलडीए
विज्ञापन

सेक्टर एन के बाद अब सेक्टर आई में शुरू होगा निर्माण
एलडीए बसंतकुंज योजना के सेक्टर आई में 4512 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू कराएगा। प्रधानमंत्री आवास का निर्माण 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह के मुताबिक अधिकांश आवास 2021 की शुरूआत में ही बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं कुछ टावर का निर्माण 2021 के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद एलडीए आवंटियों को आवास पर कब्जा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जमीनों के विवाद खत्म करने के बाद ही निर्माण शुरू कराया जा रहा है। एलडीए 4512 में 1200 प्रधानमंत्री आवास शारदानगर विस्तार की तरह ही बनाएगा। वहीं बाकी 3312 प्रधानमंत्री आवास में नए डिजाइन और निर्माण विधियों का प्रयोग किया जाएगा। एलडीए की कोशिश है कि इनोवेशन कर कम कीमत में और बेहतर आवास बनाए जाएं। शारदानगर विस्तार के बनाए आवासों के डिजाइन को पूरे यूपी में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही आदेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें