फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए में 50 पार वालों की जा सकती है नौकरी, तैयारी पूरी, इन पर रहेगी नजर

Mon, 23 Nov 2020 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एलडीए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एलडीए में 50 साल के ऊपर वालों की नौकरी जा सकती है। एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर अधिष्ठान विभाग ने करीब 450 कर्मचारियों की सूची तैयार की है। इनके काम, विभागीय कार्रवाई, शिकायतों व जांच रिपोर्ट के रिकॉर्ड को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


अधिष्ठान विभाग को संकेत दे दिए गए हैं कि इसी सप्ताह स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की कार्रवाई एलडीए शुरू कर देगा।

वीसी का कहना है कि शासन से पहले ही ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने का आदेश है। प्राधिकरण की कार्यशैली सुधारने के लिए अब यह जरूरी भी हो गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद चुने गए कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट और ड्यूटी से गायब रहने वालों पर नजर 

वीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन कर्मचारियों को विशेष रूप से चिह्नित कर लिया जाए। जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बीमारी या दूसरे कारणों से छुट्टी पर रहने वाले कर्मियों को भी प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें