फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reading Campaign: बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए 45 दिन तक चलेगा अभियान

Mon, 17 Oct 2022 11:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बच्चों मे पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए परिषदीय स्कूलों में 45 दिन का एक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों, संविलियन व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए 1 नवंबर से 45 दिन का अभियान चलेगा। इस अभियान में बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से हर हफ्ते जिलों को इंफोग्राफिक्स, अभिभावक कैलेंडर व अन्य सामग्री भेजी जाएगी।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि विभिन्न शोध से पता चला है कि कई बच्चे साधारण वाक्यों को नहीं पढ़ पाते हैं। उनमें पढ़ने की आदत डालने के लिए 45 दिवसीय ‘रीडिंग कैंपेन’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बालवाटिका से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रति सप्ताह निर्धारित गतिविधियां कराई जाएंगी। अभियान में जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपेक्षित सहयोग लिया जाएगा। प्रेरणा साथी से इस अभियान में बच्चों को घर पर ही पठन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सहयोग लेने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चारों मरेंगे... ऐसा ही हुआ, हादसे के समय 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी बीएमडब्ल्यू की रफ्तार, FB लाइव से खुलासा


ऐसे विकसित करेंगे पढ़ने की आदत
- आकर्षक चित्रों वाली सरल और मनमोहक कहानी की किताबों की उपलब्धता और उनकी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना।
- विद्यालय में पढ़ने के लिए बच्चों को नियमित आधार पर समय और सहज वातावरण उपलब्ध कराना।
- जोर-जोर और साथ-साथ पढ़ना, पढ़ी पुस्तकों पर चर्चा करना। भूमिका निभाना, शब्द खेल जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें