फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्ट टाइम जॉब और शॉपिंग के नाम पर 4.39 लाख ऐंठे

Mon, 09 Dec 2024 06:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर जालसाजों ने दो लोगों से 4.39 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने आशियाना और महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आशियाना के सेक्टर-के निवासी मृत्युंजय सिंह पाल के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया था। एडमिन ने उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये सामानों की समीक्षा करने का काम दिया था। इसके बदल रकम भी मिली थी। झांसे में आने पर उन्होंने पांच दिसंबर को कई बार में 3.50 लाख निवेश कर दिए। बाद में ठगी का पता चला।
महानगर की तान्या सिंह ने बताया कि दो माह पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर डी क्लब फैक्टरी वेबसाइट से लहंगा ऑर्डर किया था। कंपनी के कर्मचारियों ने भुगतान नहीं हाेने की बात कही। ऑर्डर कैंसिल करने को कहा तो ठगों ने झांसा देकर बैंक खाते की जानकारी ले ली और 89 हजार निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें