फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परेशानी दूर करने का झांसा देकर करते थे टप्पेबाजी, तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
परेशानी दूर करने का झांसा देकर करते थे टप्पेबाजी
विज्ञापन
लखनऊ। परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर बुजुर्ग और महिलाओं से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का चिनहट पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपियों ने दो दिसंबर को वास्तु खंड निवासी नितेश मोहन के जेवर हड़प लिए थे। फुटेज की मदद से तीनों की पहचान कर देवा रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक चेन, चार अंगूठी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में बाराबंकी के कौमी एकता गेट हुजाजी देवा का असलम, अकरम और अमजद है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि इधर-उधर घूमकर अकेले जा रही महिला या बुजुर्ग को तलाशते थे। एक साथी पता पूछने के बहाने उन्हें रोकता था। इसी बीच दूसरा साथी भी वहां पता पूछने के बहाने पहुंच जाता था। पहला ठग दूसरे की पारिवारिक समस्या बताता था, जिसे वह स्वीकार कर लेता था। इस बीच तीसरा ठग भी आता था और पहले साथी को हरिद्वार का संत बताकर उसकी चरण वंदना करने लगता था। यह देखकर महिलाएं या बुजुर्ग झांसे में आकर समस्या बताते थे।
आरोपियों ने बताया कि परेशानी दूर करने के लिए उनके सारे जेवर उतारकर पोटली में रखने के लिए कहते थे। फिर बिना पीछे मुड़े 52 कदम चलने के लिए कहते थे। पीड़ित जैसे ही आगे बढ़ता था, ठग जेवर समेत भाग जाते थे। असलम और अकरम पर तीन-तीन व अमजद पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे झांसे में लेते हैं टप्पेबाज

- कार से पेट्रोल या डीजल गिरने का देते हैं झांसा।
- कार के शीशे पर खट-खट कर भटकाते हैं ध्यान।

- खुद को संत बताकर पारिवारिक समस्या दूर करने की करते हैं बात।
- शादी समारोह में अच्छे कपड़े पहनकर होते हैं दाखिल।

- सड़क पर चंद नोट गिराकर भटकाते हैं ध्यान।
- कार पंक्चर होने की बात बोलकर गाड़ी से नीचे उतरने के लिए करते हैं मजबूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें