फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए ट्रेन व सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शनिवार देर रात मालिनपुर गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक कानपुर जिले के थाना चकेरी के एरवां गांव निवासी सूूरज (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खलासी अंकित व दूसरे ट्रक का खलासी कुशीनगर जनपद के थाना हाला क्षेत्र के शहबाज गांव निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक के चालक कुशीनगर के ही धर्मवीर को चोट आई है। लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अंकित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर दारापुर गांव के पास हुआ। यहां भी दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक अरविंद (22) निवासी ग्राम जयचंदमऊ थाना लोनीकटरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन दरियाबाद के दनापुर गांव के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान जेब से एक डायरी बरामद हुई। डायरी में कई नंबर लिखे थे, जिनको मिलाया गया। इसके बाद मृतक के परिवारीजनों से बात हुई, जिन्होंने युवक की पहचान विकास कुमार यादव (28) पुत्र हरेंद्र कुमार बिहार के ग्राम रामा सहांद थाना संदेश जिला भोजपुर के रूप में की। युवक के पास से गुजरात के जामनगर स्टेशन से पटना तक के लिए टिकट भी मिला। एसआई बीडी पांडेय का कहना है कि ट्रेन हादसे में युवक की जान गई है। वहीं, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमोली कला निवासी विक्रम (26) का शव सुबह अशोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बरामद हुआ। मृतक के भाई जैसीराम ने बताया कि विक्रम मानसिक रूप से परेशान रहते थे और शनिवार की दोपहर घर से निकले थे, जिससे इनकी किसी ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें