फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, अहिरौली में सड़क पार कर रही महिला को पिकअप ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र में आसोपुर डड़वा निवासी शिवपूजन (65) सुबह गांव के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अन्तर्गत खेमापुर निवासिनी मीरा (45) पत्नी राजेंद्र सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान तेज तरफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत पालीपट्टी निवासी अतुल (20) पुत्र रामदयाल सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह टांडा से घर जा रहा था। बसखारी थाना अन्तर्गत मखदूनगर निवासी मदनलाल (42) पुत्र फिरतू सुबह बाइक से बसखारी जाने के दौरान बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैतपुर थाना अंतर्गत जैतपुर निवासी रामलौट (50) पुत्र रामचरन सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय घर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मदनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें