फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जला कर मार डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। दहेज के लिए ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को जला कर मार डाला। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। इस मामले में महिला के पिता ने पति, ससुर, सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना खरगुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भोलाजोत भयापुरवा की है। यहां बुधवार को दोपहर नंदना देवी (22) पत्नी विनय कुमार अवस्थी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। विवाहिता को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। महिला की शादी डेढ़ साल पूर्व 13 जुलाई 2016 को हुई थी। नंदना देवी के पिता नन्हे लाल मिश्र निवासी ग्राम हल्हवापुर थाना पयागपुर बहराइच ने बताया कि ससुरारीजनों द्वारा बेटी की दहेज में दो लाख रुपये, टीवी, फ्रिज आदि की मांग को लेकर प्राय: प्रताड़ित करने के साथ ही उक्त सामान लाने का दबाव बनाते रहते थे। लेकिन उक्त मांग को पूरी करने में असमर्थ रहा। इसी को लेकर नंदना देवी को पीटने के बाद उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। नन्हेलाल ने बताया कि ससुराल में बेटी का उत्पीड़न होने पर कई बार पंचायत के माध्यम से ससुरारीजनों से बातचीत भी की गई थी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि दहेज को लेकर उसे जलाकर मार दिया जाएगा। इस संबंध में ससुराल में बेटी की दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नन्हेलाल मिश्र ने पति विनय कुमार अवस्थी, ससुर घनश्याम अवस्थी, सास मुन्नी देवी, जिलेदार, अनोखी लाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें