फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन तलाशी के साथ शुरू हुईं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गुरुवार से राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया जहां चेकिंग दस्तों ने नकल विहीन परीक्षा कराई।
विज्ञापन

गुरुवार से राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों मेें तीन पालियों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। तीन पालियों में परीक्षा होने के कारण भोर से ही परीक्षार्थी महाविद्यालयों के गेट के सामने इकट्ठा हो गए। लाल बहादुर शास्त्री परास्नातक महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डॉ.डीपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ.राज बहादुर सिंह बघेल की अगुवाई में भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह, पूर्व नियंता डॉ. ओंकार पाठक अन्य प्रोफेसरों ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली और फिर इन्हें प्रवेेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात बजे से दस बजे के बीच हुई जिसमें बीए मनोविज्ञान एवं बीएससी फिजिक्स के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की 11.30 बजे के बीच हुई जिसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा दी तथा तृतीय अंतिम पाली की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मध्य कालीन इतिहास की परीक्षा दी।

पहले दिन कुलपति ने किया औचक निरीक्षण
बभनान (गोंडा)। परीक्षा के पहले दिन ही कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान का औचक निरीक्षण किया जहां सभी व्यवस्था मुकम्मल मिलीं। इस बार कुल 431 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर मिश्र ने बताया कि शासन के मंशा अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और उसी की निगरानी में परीक्षाएं सकुशल कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार महाविद्यालय को कुलपति ने नोडल सेंटर बनाया है। जहां से क्षेत्र के 12 कॉलेजों की कापी बंडल व पेपर यहीं से वितरित किया जा रहा है। साथ ही परीक्षा समाप्त के बाद कॉपी भी जमा कराई जा रही है। इसके बाद सभी महाविद्यालयों की परीक्षा कापी विश्वविद्यालय को भेज दिया जा रहा है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि आचार्य नरेंद्र देव पीजी कॉलेज में इस बार लगभग दस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। बताया कि परीक्षा के पहले दिन ही कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने परीक्षा का जायजा लेने के लिए महाविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आठ कमरों में हो रही परीक्षाओं को बारी-बारी से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें