इसके अलावा सआदतगंज थाने के प्रभारी महेश पाल सिंह को वाराणसी जोन, गुडंबा थाने के प्रभारी रितेंद्र प्रताप सिंह को बरेली जोन, इंदिरानगर के थाना प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी को वाराणसी जोन, काकोरी थाने के प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी जोन भेजा गया है।
वहीं, पारा के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को आगरा जोन, गोसाईंगंज के थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को आगरा जोन, नगराम के थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रयागराज जोन, गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी सचिन कुमार सिंह को कानपुर जोन, मानकनगर के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को प्रयागराज जोन भेजा गया है।
हाल ही हजरतगंज थाने से हटाए गए अंजनी कुमार पांडेय को वाराणसी जोन, पीजीआई थाने से हटाए गए कण्य कुमार मिश्रा को कानपुर जोन और विभूतिखंड से हटाए गए संजय शुक्ला को वाराणसी जोन स्थानांतरित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने दोनों ज्वॉइंट कमिश्नर, सभी पांचों जोन के डीसीपी व एसीपी से उनके-उनके क्षेत्र में काम करने वाले इंस्पेक्टरों के बारे में फीडबैक मांगा था। इसी आधार पर कमिश्नर ने डीजीपी से इन पुलिस इंस्पेक्टर को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया था।