फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में 400 छात्राओं को दी महिला सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए केजीएमयू में बुधवार को विशेष व्याख्यान हुआ। करीब 400 छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट की जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम एंड हेडक्वार्टर) अपर्णा कुमार ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध और आपात स्थिति में मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी।

अपर्णा कुमार ने सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थल पर सुरक्षा, उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदम तथा पुलिस-प्रशासन से सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई। जरूरी हेल्पलाइन नंबर मोबाइल में सुरक्षित रखने और किसी भी आपात स्थिति में बिना डर मदद लेने की सलाह दी। छात्राओं ने साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों से जुड़े सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी

कार्यक्रम की शुरुआत फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के डीन प्रो. केके सिंह के संबोधन से हुई। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अधिकारों और उपलब्ध सहायता की जानकारी छात्राओं को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाएगी। इस मौके पर प्रो. रश्मि कुशवाहा, प्रो. जीके सिंह, प्रो. अमिता पांडेय, डॉ. सौम्या सिंह, डॉ. निशी सिंह और डॉ. दीपक भागचंदानी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

केजीएमयू के कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा व उनके अधिकार पर आयोजित कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर ऑफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें