फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परमवीर चक्र विजेता धन सिंह थापा को समर्पित खेल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा को समर्पित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी बेटियां उपस्थित रहीं। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में मेजर धन सिंह थापा ने 1/8 गोरखा राइफल्स के 28 सैनिकों के साथ सिरिजाप-1 पोस्ट की रक्षा की थी। 20 अक्तूबर 1962 को उन्होंने दुश्मन के कई प्रयासों को विफल किया। अंततः उन्हें युद्धबंदी बना लिया गया। मई 1963 में भारत लौटने के बाद उन्होंने सेना में सेवा जारी रखी व लेफ्टिनेंट कर्नल बने। वर्ष 1980 में सेवानिवृत्त होकर वे लखनऊ में बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें