फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 फीसदी ने छोड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को हुई परीक्षा 40 फीसदी ने छोड़ दी। 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इनमें मानसिक दक्षता के 50, भाषा परीक्षण और अंकगणित के 25-27 सवाल थे।
विज्ञापन


परीक्षा देकर निकले बच्चों ने बताया कि मानसिक दक्षता के आकृति से जुड़े सवाल उलझाऊ थे। भाषा परीक्षण में गद्यांश से जुड़े और गणित में प्रतिशित वाले सवाल हल करने में काफी समय लगा।

पिपरसण्ड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य साधना शुक्ला ने बताया कि 10 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के 3539 बच्चों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 2163 ही शामिल हुए। परीक्षा परिणाम की जानकारी वेबसाइट से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें