फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: शंटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर टूटी पटरी, मचा हड़कंप; नहीं हुई किसी प्रकार की दुर्घटना

Sat, 18 Jan 2025 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Raebareli track broken: यूपी के रायबरेली स्टेशन पर शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शंटिंग के दौरान इंजन धीमी रफ्तार से दौड़ रहा था और रेल पटरी टूट गई।
विज्ञापन
टूटी मिली पटरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शंटिंग के दौरान इंजन धीमी रफ्तार से दौड़ रहा था और रेल पटरी टूट गई। हालांकि इस घटना से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। रेल पथ टीम ने तुरंत मरम्म्त कार्य शुरू कराया और प्लेट लगाकर एक घंटे में ही ट्रैक दुरुस्त कर लिया।

विज्ञापन


घटना रात 9.20 बजे रेल लाइन नम्बर तीन पर घटी। इस रेल लाइन का प्रयोग ट्रेनों की शंटिंग के लिए किया जाता है। शंटिंग के दौरान इंजन धीमी रफ्तार से दौड़ा रहे थे, तभी रेल पटरी टूट गई। जैसे ही घटना का पता चला, स्टेशन के अफसरों के साथ आरपीएफ और रेल पथ की टीम पहुंच गई। तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। 

वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा ने बताया कि रेल पटरी चटकी थी, जिसे कुछ देर बाद प्लेट लगाकर दुरुस्त कर लिया गया। कोई बड़ी घटना नहीं घटी और न ही कोई ट्रेन प्रभावित हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की गई। सर्दियों के कारण लाइन नंबर तीन चटक गई है। कोई साजिश या आपराधिक हस्तक्षेप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें