फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्री 40, बेटिकट 20

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में 40 यात्री, 20 बेटिकट
विज्ञापन

लखनऊ। सीतापुर से लखनऊ के बीच अनुबंध पर चलने वाली बस के कंडक्टर ने 40 में से आधे यात्रियों से किराया तो वसूला, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सिधौली में जब अचानक बस की चेकिंग हुई तो 20 यात्री बेटिकट निकले। मामले को लेकर कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज होते ही कंडक्टर की संविदा खत्म कर नौकरी से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, सहायक यातायात निरीक्षण अनिल अवस्थी के नेतृत्व में चेकिंग दस्ते ने सोमवार सुबह सीतापुर से आ रही अनुबंधित बस (यूपी 34 टी-9193) को सिधौली में रोका। इसमें 40 सवारियां थीं, जिसमें से 20 के पास टिकट नहीं था। इनमें 10 सवारियां सीतापुर से इटौंजा जा रही थीं। जबकि पांच सवारियां सीतापुर से लखनऊ आ रही थीं। संविदा कंडक्टर पंकज यादव की टिकट मशीन जब्त कर ली गई है। यह बस कैसरबाग अड्डे से चल करके वाया बिसवां होकर सीतापुर और लखनऊ के बीच आवागमन करती है। उधर, यह भी जानकारी में आया कि पंकज यादव को पहले की अनियमितताओं के कारण उसको रूट पर भेजने पर पाबंदी लगी थी, लेकिन ड्यूटी क्लर्क की साठगांठ से उसे ड्यूटी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें