फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सही समय पर इलाज से 40% मौतें रोकना संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसे के घायलों को समय पर इलाज मिलना जरूरी होता है। हालांकि, जागरूकता की कमी से इनकी मदद के लिए कम लोग ही आगे आते हैं। सही समय पर उपचार मिले तो घायलों को नया जीवन मिल सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस पर शताब्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में केजीएमयू में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. हैदर अब्बास ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मेडिसिन विभाग हेल्थ केयर सिस्टम की रीढ़ है। समय पर बीमारी के लक्षणों की पहचान हो जाए तो सटीक इलाज देकर कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सीपीआर देकर भी लोगों को बचाया जा सकता है।



सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन के डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत में हर साल करीब 4.6 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें से 1.5 लाख की समय पर इलाज न मिलने से मौत होती है। सही समय पर उपचार देकर 40 फीसदी मौतें रोकी जा सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से लखनऊ, दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू समेत 16 शहरों के 1200 ड्राइवरों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। ड्राइवर लगातार सड़क पर रहते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर वे सीपीआर देकर जान बचा सकते हैं। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा और आपात स्थिति में देखभाल करने के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें