फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: 40 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, अब 115 मैदान में

Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए दाखिल 155 में से 40 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। अब इन सीटों पर 115 प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवार 3 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

विज्ञापन


सहारनपुर की गंगोह सीट पर 15 में से 3 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हुए। रामपुर सीट पर 10 में से 3, अलीगढ़ की इगलास में 10 में से 3,  लखनऊ कैंट में 15 में से 2, कानपुर नगर की गोविंद नगर सीट पर 20 में से 11, चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर 10 में से एक और प्रतापगढ़ सीट पर 18 में से 5 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त किए गए हैं।

बाराबंकी की जैदपुर सीट पर 10 में से 3, अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट पर 20 में से 7, बहराइच की बलहा सीट पर 12 में से एक और मऊ की घोसी सीट पर 15 में से एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया गया है।
विज्ञापन


इस तरह गंगोह में 12, रामपुर में 7, इगलास में 7, लखनऊ कैंट में 13, गोविंद नगर में 9, मानिकपुर में 9, प्रतापगढ़ में 13, जैदपुर में 7, जलालपुर में 13, बलहा में 11 और घोसी में 14 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें