पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वे दो अक्तूबर को लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह जिले में पहुंचेंगी।
सांसद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम में बुधवार दो अक्तूबर को संसदीय क्षेत्र के इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार बाजार से सुबह 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगी।
इस दौरान चौपाल, स्वच्छता, पौधरोपण एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। गांधी संकल्प यात्रा का समापन 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर होगा।
यात्रा के लिए भाजपा नेता संतबख्श सिंह चुन्नू को यात्रा का लोकसभा संयोजक बनाया गया है। सांसद तीन अक्तूबर को जिला पंचायत परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे सांसद संवाद केंद्र का शुभारंभ करेंगी।