दहन के लिए तैयार रावण का पुतला।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के सरयू तट पर आयोजित फिल्मी सितारों की रामलीला का आज आखिरी दिन है। विजयादशमी पर रविवार को 40 फिट के रावण का दंभ भी चूर होगा।
रामलीला समिति अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के क्रम में बांस से 40 फिट के रावण का पुतला बनाया गया है जिसका दहन किया जाएगा।
विजयदशमी के दिन राम-रावण के युद्ध व पुतला दहन के साथ ही रामलीला का समापन हो जाएगा। बताया कि पुतला दहन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है।