फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में बनेगा 40 बेड का कोविड केयर सेंटर, आज बोर्ड बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव, एल-1 श्रेणी की होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तोपखाना बाजार के आरए बाजार इंटर कॉलेज में छावनी परिषद एल-1 श्रेणी का कोविड केयर सेंटर खोलेगी। इसके लिए सोमवार को होने वाली छावनी परिषद बैठक में प्रस्ताव पर अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और छावनी परिषद इससे अछूता नहीं रह गया है। लिहाजा अपने संसाधन से कोविड केयर सेंटर खोलने जा रहा है। छावनी के सदर बाजार में बने छावनी जनरल अस्पताल में वार्ड और 40 बेड हैं। पर यहां रोजाना 250 से 300 रोगियों की ओपीडी भी चल रही है। ऐसे में अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाने पर ओपीडी, पैथोलॉजी प्रभावित होगी। ऐसे में तोपखाना बाजार स्थित आरए बाजार इंटर कॉलेज में कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। जहां पर 40 बेड का एल-1 श्रेणी का सेंटर पहले चरण में खुलेगा। इसके बाद अगले चरण में इसे एल-2 के लिए अपग्रेड किया जाएगा। 40 में से 30 बेड सीएमओ के पास रहेंगे। फीवर क्लीनिक व कोरोना सैंपलिंग की सुविधा भी होगी। परिषद के कार्यवाहक मुख्य अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 40 बेड के एल-1 श्रेणी के अस्पताल बनाने के लिए सोमवार को बोर्ड बैठक होगी। एक हफ्ते में केयर सेंटर बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस्तेमाल नहीं हो रहे रेलवे के आइसोलेशन कोच
राजधानी में कोरोना मरीजों के लिए बेड का संकट बना हुआ है। वहीं रेलवे ने जो आइसोलेशन कोच बनाए हैं उनके 480 बेड इस्तेमाल नहीं हो पा रहे हैं। इन्हें कैरिज व वैगन वर्कशॉप में तैयार करवाया गया है। लेकिन अभी तक इनकी डिमांड प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। उत्तर रेलवे ने 400 से ज्यादा आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं। इनमें 130 कोच कैरिज व वैगन वर्कशॉप में बनाए गए हैं, जो एल-1 श्रेणी के मरीजों के लिए हैं और इनमें कुल 480 बेड की क्षमता है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि फैजाबाद, भदोही और वाराणसी स्टेशन पर तीन रैक भेजे गए हैं। प्रत्येक में 160 बेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें