फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा विक्रम एक बेकाबू कटेंनर से टकरा गया। फैजाबाद जिले में परिक्रमा कर लौट रहे दत्त नगर नवाबगंज गोंडा निवासियों का विक्रम रौनाही थाना क्षेत्र के मगलसी मोड़ पर मकसूम गंज में कंटेनर से टकरा गया।
विज्ञापन


इस हादसे में विक्रम ड्राईवर सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में पहुंचा गया। जानकारी के अनुसार दुत्तनगर नवाब गंज  गोंडा के 11 लोग अयोध्या की परिक्रमा करके विक्रम up 42 at 4639 से लौट रहे थे ।  

लखनऊ से फैज़ाबाद की तरफ से आ रहा कंटेनर श्रद्धालुओं से भरे विक्रम से टकरा गया। कंटेनर की  चपेट में आकर एक मोटर साइकिल सवार भी आ गया और विक्रम पलट गया।
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हुआ कंटेनर सवार

इस हादसे में सतिपाल यादव पुत्र वासुदेव यादव, प्रदीप यादव पुत्र राम मिलन यादव , मनोज यादव पुत्र वासुदेव यादव की व विक्रम ड्राईवर अज्ञात की मौत हो गई। मनोज और सतिपाल सगे भाई हैं।

इस दुर्घटना में  दुर्गापाल पुत्र हृर्दय नाथ , राम संजीवन पुत्र राम यज्ञ ,पंकज पुत्र राम मिलन, बबलू पुत्र श्री राम , प्रदीप पुत्र राम चंद्र ,मौजीराम पुत्र राम राज, व मोटर साइकिल चालक कोटसराइ निवासी अशोक कुमार पुत्र ह्रदय राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।

ये हादसा शुक्रवार को सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। हादसे के बाद आसपास ज्यादा लोगों को ना देखकर कंटेनर सवार मौके से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें