फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की तैयारी, बनाए जाएंगे 1500 केंद्र

Thu, 21 Jan 2021 03:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 22, 28 और 29 जनवरी को लगभग 4500 सत्रों में लगभग 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। हर दिन लगभग 1.5 लाख कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। टीकाकरण सभी 1500 केंद्रों पर होंगे। उधर, प्रदेश को केंद्र सरकार से नौ लाख डोज वैक्सीन और मिल गई हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली है। सभी जिलों के सुपरवाइजर को-विन पोर्टल पर स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड कर रहे हैं। इसके अनुसार ही टीकाकरण केंद्रों को लाभार्थियों का आवंटन होगा। इसके बाद एसएमएस से उन्हें टीका लगने की तिथि, समय व स्थान की जानकारी दी जाएगी।

केंद्र सरकार से यूपी को बुधवार को नौ लाख डोज कोविशील्ड और मिली हैं। इस तरह प्रदेश को अब तक कुल 19.75 लाख डोज वैक्सीन मिल चुकी है। पहले चरण के लिए 10.75 लाख डोज वैक्सीन पहले ही मिल गई थी। प्रदेश में कुल नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है। इसके बाद दूसरे चरण में 18 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगेगा। इनमें पुलिस, होमगार्ड आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

कोविड मरीजों की 97 प्रतिशत रिकवरी दर संतोषजनक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की 97 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी दर पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में प्रत्येक स्तर पर पूर्ण सावधानी बरती जाए, इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान प्रगति पर है। आगामी चरण के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा बेस तेजी से तैयार किया जाए। अभियान की प्रत्येक कार्रवाई भारत सरकार से निर्धारित दिशा-निर्देश एवं मानकों के अनुरूप की जाए। सभी कोविड अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, बैकअप सहित ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम प्रभावी ढंग से संचालित रहे।
विज्ञापन

बचाव के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक ई-कंसल्टलेशन प्रदान करने वाला राज्य बन गया है। प्रदेश में में ई-संजीवनी एप के माध्यम से अब तक 416512 लोगों ने ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया है, जो कि देश में सर्वाधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें