फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3930 नए करोना मरीज आए सामने, यूपी में कोरोना मरीजों की मृत्युदर घटी

Sun, 04 Oct 2020 05:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में रविवार को 3930 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि कुल 5226 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में 1,59,128 नमूनों की जांच की गई। यह लगातार 17वां दिन है जब एक्टिव केस कम हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 46,385 रह गई है। 17 सितंबर को प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 68235 थी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्युदर घटी है। इस समय यूपी में मरीजों की मृत्युदर देश में मरीजों की मौजूदा मृत्यु दर से भी कम है। उन्होंने बताया कि यूपी में मरीजों का रिकवरी रेट भी 87.35 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार यूपी में प्रत्येक 100 मरीजों में से 1 की मौत हो रही है। अब तक 15 सितंबर को एक दिन में अधिकतम 113 मौतें हुई थीं। इसके बाद से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार नहीं गया। शनिवार को मृत्युदर जहां 1.5 प्रतिशत थी, वहीं रविवार को यह घटकर 1.46 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 6029 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें रविवार की 52 मौतें भी शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को 62 मरीजों की मौत हुई थी। मौत के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक लखनऊ में 731, कानपुर में 679, प्रयागराज में 284, वाराणसी में 270, गोरखपुर में 263, मेरठ में 259 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कुल 4,14,642 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 3,62,052 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 6029 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें