फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 369 पोलिंग बूथ संवेदनशील, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कड़े इंतजाम सुनिश्चित कर रही है। इसके तहत पुलिस कमिश्नरेट व ग्रामीण क्षेत्र में 369 पोलिंग बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जहां पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इन बूथों की ड्रोन कैमरों से निगरानी का भी खाका खींचा जा रहा है। साथ ही इन क्षेत्रों में पूर्व के विवादित स्थान, चुनाव प्रभावित करने वाले संभावित लोगों के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित कर लिया गया है। एडीसीपी (चुनाव सेल) दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर राजधानी में 2140 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए हैं। इनमें से पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के 1794 व ग्रामीण क्षेत्र के 346 हिस्ट्रीशीटर हैं। चुनाव के दौरान इन सभी पर संबंधित थाने की पुलिस को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी के 41 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

2009 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग की व्यवस्था
राजधानी के 2009 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। इनमें से पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के 1697 व ग्रामीण क्षेत्र के 312 पोलिंग बूथ हैं। जहां सीसीटीवी लगवाकर उन्हें इंटरनेट के जरिए जिला निर्वाचन कार्यालय से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें