उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 3,572 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से 2,382 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी। जबकि शेष 1190 पद संविदा पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए भरे जाएंगे। संविदा चिकित्सकों को अधिकतम पांच लाख रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।