फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में सामने आए 35 हजार से अधिक मामले, 298 की हुई मौत

Thu, 29 Apr 2021 09:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को 2,25,312 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 35156 पॉजिटिव रहे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वालों और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के बीच गुरुवार को बड़ा अंतर रहा। प्रदेश भर में 35156 नए मरीज मिले हैं तो 25613 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह 298 मरीजों की मौत हो गई है। इन दिनों 309237 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 225312 लोगों के सैंपल लिए गए हैं 

विज्ञापन


पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा
प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है। गुरुवार को लखनऊ में 4126 ,प्रयागराज में 984 ,कानपुर नगर में 1896, वाराणसी में 1598 मेरठ में 965, गोरखपुर में 1198, गौतम बुध नगर में 1478 ,गाजियाबाद में 998 ,बरेली में 1430, झांसी में 900 ,मुरादाबाद में 1229 ,आगरा में 938 ,मुजफ्फरनगर में 791, लखीमपुर खीरी में 553 ,सहारनपुर में 378 ,बलिया में 363 जौनपुर में 362 गाजीपुर में 552 शाहजहांपुर में 620 बिजनौर में 651 बदायूं में 581 एटा में 406 शामली में 533 मरीज मिले हैं। जिलों में 500 से कम मरीज पाए गए हैं। सबसे कम 44 मरीज हाथरस में मिले हैं।

कहां कितनी हुई मौत
प्रदेश में कोरोनावायरस से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को लखनऊ में 37 ,प्रयागराज में 19 ,कानपुर नगर में 16, वाराणसी में 9, मेरठ में सात ,गोरखपुर में चार गौतम बुध नगर में 11 ,गाजियाबाद में 12 ,झांसी में सात ,बलिया में छह ,जौनपुर में छह ,अलीगढ़ में तीन बाराबंकी में तीन रायबरेली में छह शाहजहांपुर में 10 ,आजमगढ़ में सात चंदौली में 12 इटावा में आठ सीतापुर में तीन ललितपुर में चार बस्ती में 9 बांदा में पांच औरैया में पांच हापुड़ में 7 जालौन में पांच संभल में 8 बागपत में 4, अंबेडकर नगर में 9  लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में कहीं तीन तो कहीं 2 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें