आवेदकों का इजाफा होने के कारण इस वक्त तत्काल सेवा में पासपोर्ट बनवाने के लिए भी तीन दिन की वेटिंग का इंतजार करना होगा। लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र में तत्काल सेवा के छह जुलाई को 37 अप्वाइंटमेंट जारी हुए। जिन लोगों ने आवेदन किया उनको नौ जुलाई का अप्वाइंटमेंट मिला। यानी नौ जुलाई को सेवाकेंद्र पर पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुलाया गया है।